भाजयुमो जिलाध्यक्ष व प्रभारी ने भरा युवाओ में जोश
फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका को फतह करने के बाद चैन से बैठे युवा मोर्चाः चंद्रशेखर
बुथ प्रबंधन और वार्ड को केंद्रित रख युवा मोर्चा लड़ेगा चुनावःचंद्रशेखर
फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी एवं जिला निकाय चुनाव प्रभारी ने फतहनगर सनवाड़ के भाजयुमो वार्ड प्रभारियो एवं सयोजको की निकाय कार्यशाला लेकर नगर पालिका को फतह करने के चुनावी मन्त्र कार्यकर्ताओ को दिए।
इसके साथ ही वार्ड चौपाल,बुथ जनसम्पर्क एवं चाय पर चर्चा अभियान की शुरुआत कर चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। निकाय चुनाव कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों व झूठे वादों से युवा परेशान हो चुका है। नौकरियो के वादे थोथे निकले और जो भर्तियां निकाली उन्हें भी भ्रष्टाचार की दीमक खा गई और कई भर्तियां निरस्त करनी पड़ी। बेरोजगारी भत्ते की आस लगाए युवा आज भी बैठा है।
जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि हर काम के लिये कार्यकर्ता हो और हर कार्यकर्ता को बुथ पर नियोजित करना है। पन्ना प्रभारी, गली प्रभारी जैसी योजना अक्षरशः मूर्त की जाए और प्रभावी मोनिटरिंग,संवाद और सम्पर्क जन जन से रखकर विजय संकल्प के साथ बुथ पर उतरना है।
जिला निकाय चुनाव प्रभारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा प्रचार अभियान का मेरुदंड है। प्रदेश से मिले वार्ड स्तर व निकाय स्तर के चुनाव कार्यक्रमो को प्रतिदिन योजना बनाकर भव्य तरीके से सम्पन्न करना है। शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियां,केंद्र व पिछली राज्य सरकार एवं भाजपा के निवर्तमान बोर्ड के कार्यो को जनता के मध्य ले जाने का काम भाजयुमो करें। बैठक में तिरंगा यात्रा, वार्ड चैपाल, नव मतदाता सम्पर्क अभियान हेतु प्रभारी नियुक्त किये गए। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन सोनी, मण्डल अध्यक्ष दीपक गुर्जर, महिला मोर्चा संयोजक ऋतु अग्रवाल, महामंत्री सन्तोष प्रजापत,मीडिया प्रभारी लकी आचार्य,विशाल डांगी,उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाट, रोशन लाल बेरवा,लोकेश खटीक,सूर्य प्रताप सिंह,योगेश सेन,ललित सेन,देवीलाल जाट,मुकेश जाट,दिनेश प्रजापत, राहुल बेरवा,अशोक बेरवा,हीरालाल कीर, गुणवंत सेन,कन्हैयालाल सेन सहित वार्ड प्रभारी और संयोजक उपस्थित रहे।
फतहनगर - सनवाड