Home>>फतहनगर - सनवाड>>महेश नवमी के उपलक्ष्य में किया सुन्दरकाण्ड,कल निकलेगी शोभायात्रा
फतहनगर - सनवाड

महेश नवमी के उपलक्ष्य में किया सुन्दरकाण्ड,कल निकलेगी शोभायात्रा

फतहनगर। माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में महेश नवमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज की धर्मशाला में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।
परशुराम सुन्दरकाण्ड समिति के बैनर तले गोपाल लाल पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित सुन्दरकाण्ड में समाज के महिला एवं पुरूषों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। समाजजनों ने सुन्दरकाण्ड समिति के सदस्यों का स्वागत किया। सुन्दरकाण्ड समापन पर महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
माहेश्वरी समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष रामचन्द्र मेहलाना ने बताया जयन्ती की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। महेश जयन्ती सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। सोमवार को प्रातः प्रभात फेरी के पश्चात् 8.30 बजे शिव अभिषेक होगा एवं सायं 4 बजे भव्य शोभायात्रा महेश भवन फतहनगर से निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!