Home>>फतहनगर - सनवाड>>रंग पंचमी पर द्वारिकाधीश मंदिर में होगा फागोत्सव
फतहनगर - सनवाड

रंग पंचमी पर द्वारिकाधीश मंदिर में होगा फागोत्सव

फतहनगर। नगर के द्वारिकाधीश मंदिर पर रविवार को रंग पंचमी के अवसर पर फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अनुसार प्रातः 6 बजे ठाकुरजी के संग फूलों की होली एवं फाग के भजनों पर रास होगा। सायंकाल 6.30बजे रंग पंचमी महोत्सव महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा। यह कार्यक्रम श्री द्वारिकाधीश मंदिर मण्डल एवं श्री द्वारिकाधीश महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
इसी तरह से महर्षि दयानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रज्ञानपुरी के सानिध्य में वन एवं फाग उत्सव होगा। इसके तहत दोपहर 12.30बजे से 4 बजे तक महाराज से वार्तालाप,सत्संग एवं आशीर्वाद का कार्यक्रम रहेगा। सायंकाल 5 बजे से हवन,भजन के साथ महाराज के कर कमलों द्वारा आशर्वाद स्वरूप पुष्पवर्षा का कार्यक्रम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!