Home>>मावली>>राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के पदाधिकारियों ने की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से वार्ता
मावली

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के पदाधिकारियों ने की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से वार्ता

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली अ के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुधीर शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर गुरुवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार से वार्ता की। वार्ता में विभिन्न शिक्षक समस्याओं यथा टी.ए., मेडिकल बिलों के निस्तारण, एस.आई.,एन.पी.एस. की कटौती का चालान उपलब्ध कराने एवं अपडेट करवाने, एकल अध्यापक विद्यालयों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने, गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को नहीं लगाने, अध्यापकों को बीएलओ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामंजस्य से ही लगाने, एमडीएम की राशि समय पर जारी करने, वेतन भुगतान समय पर करवाने आदि समस्याओं पर वार्ता कर निस्तारण पर चर्चा की गई। वार्ता में जिला उपाध्यक्ष (माध्यमिक) शंकरलाल जाट लदाना, उपशाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, उपशाखा संगठन मंत्री मदनलाल श्रीमाली, पुष्करलाल बड़गुर्जर, सभाध्यक्ष शंकरलाल जाट सालेरा, पूर्व अध्यक्ष लोकेश जीणावत, कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यालय के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद अंसार काजी, राधेश्याम, पवन नागौरी, द्वारकेश जोशी, आशीष कुमावत, कमल सिंह आदि उपस्थित थे। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!