Home>>मावली>>लदानी में श्रीमद् भागवत् कथाः कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
मावली

लदानी में श्रीमद् भागवत् कथाः कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

फतहनगर। निकटवर्ती लदानी में ग्रामवासियों के सहयोग से आज श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ ही किया गया।
प्रातः 09 बजे लदानी शिव मंदिर परिसर से मुख्य गांव लदानी के मुख्य मार्गों से होते हुए चारभुजा मंदिर परिसर लदानी तक कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैण्ड बाजों के साथ नाचते गाते हुए धर्म प्रेमी युवाओं, नागरिकों, वरिष्ठ जनों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के निमित्त चारभुजा मंदिर की सजावट की गयी। मंदिर परिसर के सामने लगाए गए शामियाने में कथा का कार्यक्रम होगा। आयोजकों के अनुसार 21 अप्रैल तक प्रति दिन सायं 7.30 बजे से 10.30 बजे तक लदानी चारभुजा मंदिर परिसर संगीत एवं झांकीमयी कथा का आयोजन होगा। दौसा के कथा प्रवक्ता कन्हैयालाल शर्मा के मुखारविंद से कथा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!