Home>>फतहनगर - सनवाड>>विकल्प संस्थान ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस
फतहनगर - सनवाड

विकल्प संस्थान ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

फतहनगर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विकल्प संस्थान ने आज आदर्श कन्या महाविद्यालय फतहनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया।
युवा लड़कियों के साथ युवा दिवस मनाया गया जिसमें 50 लड़कियां,10 कॉलेज स्टाफ समेत 60 संभागियों ने शिरकत की। इस अवसर पर विकल्प का परिचय देते हुए वैशाली सांखला ने बताया कि विकल्प 2011 से उदयपुर जिले के 2 ब्लॉक मावली व गोगुन्दा के 35-40 गांवों में काम कर रहा है। विकल्प शिक्षा, बालविवाह, जेण्डर समानता पर काम करता है। जेंडर समानता, बाल विवाह, शिक्षा,महिला हिंसा पर जानकारी दी गयी। कुसुम द्वारा युवा दिवस की जानकारी लड़कियों के साथ साझा की गई। इसी के साथ इंदिरा द्वारा विकल्प हेल्पलाइन के बारे में लड़कियों को जानकारी दी गई। हेल्पलाइन के नंबर 18003094120 लड़कियों को दिए गए।
बताया गया कि किस तरह हेल्पलाइन लड़कियों व महिलाओं की मदद करता है। रीना द्वारा स्पोर्ट्स के बारे में जानकारी दी गई। कॉलेज की छात्रा राधा द्वारा युवा दिवस पर प्रकाश डाला गया। सभी लड़कियों ने मानव श्रृंखला बनाकर बाल विवाह, शिक्षा, सपने को लेकर शपथ ली। कार्यक्रम में रीना बंजारा, इंदिरा कुंवर झाला, विकल्प वॉलिंटियर कांता बंजारा आदि भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!