Home>>फतहनगर - सनवाड>>शरद पूर्णिमा पर फतहनगर में होगा संगीतमयी सुन्दरकाण्ड का भव्य आयोजन
फतहनगर - सनवाड

शरद पूर्णिमा पर फतहनगर में होगा संगीतमयी सुन्दरकाण्ड का भव्य आयोजन

फतहनगर। शरद पूर्णिमा पर रविवार को यहां भव्य सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार प्रति वर्ष की तरह इस बार भी शरद पूर्णिमा को संगीतमयी विराट सुन्दरकाण्ड पाठ प्रखर वक्ता धवल कुमार (अहमदाबाद) के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। उक्त आयोजन प्रति वर्ष सिद्ध हनुमान मंदिर के पास स्थित कृषि मण्डी प्रांगण में आयोजित किया जाता है लेकिन इस बार मौसम खराब रहने से इसका आयोजन श्री अम्बेश गुरु महासभागार, चतुरबाग कॉलोनी, उदयपुर रोड़, फतहनगर पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में यथासंभव पुरूष श्वेत एवं महिलाएं केसरिया वस्त्रों के साथ भाग ले सकेंगे। पाठ की गरिमा एवं व्यवस्था को देखते हुए पाठ में केवल पंजीकृत पाठकों की प्रवेशपत्र के साथ ही भाग लेने की व्यवस्था रहेगी। पाठ में भाग लेने वाले पाठकों का पंजीकरण किया जाकर प्रवेशपत्र प्रदान किये जाने का कार्य अखण्ड सुन्दरकाण्ड पाठकों द्वारा निरन्तर किया जा रहा है। पाठ स्थल पर भी काउन्टर से प्रवेशपत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इस विराट आयोजन में रामादल मावली की भी पूर्ण भागीदारी हेतु मावली में भी प्रवेश पत्र प्रदान करने का कार्य महेश शर्मा द्वारा किया जा रहा है। सनवाड़, इंटाली, चंगेड़ी, खरताणा के पाठकों का भी पंजीकरण हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!