Home>>मावली>>शीत लहर एवं पाले से फसलों को पहुंचा खासा नुकसान,सांसद ने नुकसान की गिरदावरी करवाने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मावली

शीत लहर एवं पाले से फसलों को पहुंचा खासा नुकसान,सांसद ने नुकसान की गिरदावरी करवाने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

फतहनगर। तापमान गिरने,शीत लहर के चलने एवं पाला गिरने से मावली तहसील क्षेत्र में फसलों को खासा नुकसान हुआ है। चित्तौड़ सासद सी.पी.जोशी ने नुकसान की गिरदावरी करवा किसानों को राहत पहुंचाने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
मावली तहसील के ईंटाली गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात्रि को तापमान गिर कर 3 डिग्री तक पहुंच गया। शीत लहर चलने एवं पाला गिरने से गेहूं,सरसों,चना एवं अफीम की फसलों में नुकसान की संभावनाएं हैं। ईंटाली के मधुसूदन पारीक ने बताया कि जिन किसानों ने बीती रात सिंचाई कर दी उन फसलों में कम नुकसान का अंदेशा है। जिन किसानों ने सिंचाई नहीं की उनमें पाले की वजह से फसलें झुलस गयी है। अफीम की फसल में खासे नुकसान का अंदेशा है। अफीम की डोडी अभी काली-काली दिखाई दे रही है। इससे काफी नुकसान का अंदेशा है। किसान वगतराम मेनारिया सुबह खेत पर पहुंचे तो अफीम की फसल की पत्तियों पर बर्फ जमा हुआ पाया। वहीं कैलाश चंद्र जनवा ने बताया कि चने की फसल जिसमें सिंचाई नहीं की गई है वह काफी मात्रा में जल गए हैं। इससे पैदावार कम रहने का अनुमान है।
इधर क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीत लहर एवं पाला से हुए नुकसान की गिरदावरी करवा किसानों को मुआवजा राशि प्रदान करने का आग्रह किया है। जोशी ने पत्र में बताया कि मेरे संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के जिला चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ एवं उदयपुर के निवासियों के जीवन यापन का मुख्य आधार कृषि हैं। यहाँ के किसानों को शीत लहर एवं पाला के कारण फसलों में काफी नुकसान उठाना पड़ा हैं। इस मौसम में हुई अत्यधिक शीत लहर एवं पाला से अधिकांश किसानों की फसल खराब हो चुकी हैं। किसानों को इससे अत्यधिक नुकसान हुआ हैं। किसानों को हुए इस नुकसान की भरपाई के लिये सरकार द्वारा शीघ्रताशीघ्र गिरदावरी करवा मुआवजा राशि प्रदान की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!