Home>>मावली>>संमिधा निराश्रित बालग्रह में वेटलैंड डे मनाया
मावली

संमिधा निराश्रित बालग्रह में वेटलैंड डे मनाया

मावली। सालेरा गांव में बुधवार को संमिधा संस्थान में वेटलैंड डे उत्सव मनाया गया।
अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि बालकों को पर्यावरण संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने कार्यक्रम में संमिधा संस्थान के साथ भारतीय जैन संगठन महिला विंग के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आज ही के दिन बालकों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, 100मीटर रेस, कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेता बालकों को हिम्मत सिंह झाला डायरेक्टर,शिल्पा पामेचा, प्रियंका जैन, चंद्रगुप्त सिंह चौहान,नैना सिसोदिया द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। बालकों को मीना शर्मा ने भी वेटलैंड संबंधित जानकारी दी। बालकों द्वारा पृथ्वी को सुरक्षित रखने हेतु सुंदर चित्रों की प्रदर्शनी भी बनाई गईर्।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!