Home>>फतहनगर - सनवाड>>सनवाड़ में भाजपा एससी मोर्चा मण्डल की बैठक आयोजित
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में भाजपा एससी मोर्चा मण्डल की बैठक आयोजित

फतहनगर। शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल फतहनगर-सनवाड की बैठक का अखाड़ा स्थित शिवमंदिर,सनवाड पर आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश आईटी संयोजक एवं एससी मोर्चा लोकसभा प्रभारी संजय चंदेल थे जबकि अध्यक्षता भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक ने की। भाजपा पदाधिकारी का स्वागत भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूरणमल जीनगर ने किया। संजय चंदेल ने अपने उद्बोधन में आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री द्वारा दी जा रही योजनाओं को घर-घर जा कर जानकारी देकर आगामी लोकसभा चुनाव में लोकसभा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश जोशी को भारी मतों से विजय बनाकर राजस्थान में 25 से 25 सीट भारतीय जनता पार्टी की जीत कर मोदी के हाथ मजबूत करने का संकल्प दिलाया एवं अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक ने सभी कार्यकर्ताओं को अनुसूचित जाति की बस्तियों में हर घर जाकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर हर बूथ पर 370 वोट से ज्यादा से सीपी जी जोशी को जिताकर मोदी के हाथ मजबूत करे। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री रोशन खटीक, एससी मोर्चा जिला मंत्री श्रवण खटीक, मंत्री सचिन खटीक, वरिष्ठ जगदीश पहाड़िया, पूर्व अध्यक्ष भावेश गोयल, पार्षद प्रतिनिधि महामंत्री भेरुलाल बेरवा, महामंत्री दीपक यादव, छगन खटीक, जगदीश खटीक,राजेश खटीक, उपाध्यक्ष छोटू यादव, देवनारायण खटीक,एडवोकेट पवन सालवी,मीडिया प्रभारी अंकित खटीक, दिनेश पहाड़ियां, मनोज खटीक, भरत पहाड़िया,गौरव जीनगर, युवराज जीनगर, पिंटू खटीक सहित अनेक एससी मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!