Home>>फतहनगर - सनवाड>>सेवा पखवाड़ा में पालिका क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों का किया बहुमान
फतहनगर - सनवाड

सेवा पखवाड़ा में पालिका क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों का किया बहुमान

फतहनगर। मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी उदयपुर (देहात) द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत भाजपा मंडल फतेहनगर सनवाड़ द्वारा फतहनगर नगर पालिका क्षेत्र के समस्त सफाई कर्मियों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस दौरान चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने अपने उद्बोधन में मोदी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी हेमराज मीणा ने मोदी द्वारा सर्वप्रथम स्वच्छ योजना की शुरुआत कर स्वयं सफाई कर सफाईकर्मियों को समानता का सम्मान दिया एवं जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने भी मोदी सरकार के सेवा, सुसाशन एवं गरीब कल्याण के पेम्प्लेट्स बांटकर सभी वर्गाे के लिए योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गणपत स्वर्णकार, कार्यक्रम समन्वयक नरेंद्र असोलिया, फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी भील, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, जिला कार्यक्रम प्रभारी सुनील डांगी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक,महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, महामंत्री रोशनलाल खटीक, पार्षद विनोद धर्मावत,सोहन लाल खटीक, पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा, प्रकाश देवड़ा, भेरूलाल बैरवा, पूर्व अध्यक्ष महेश सोनी, अशोक मोर, दीपक बड़गुर्जर, सचिन खटीक, शैलेश मीणा, शंकर लाल लोहार, पप्पू पुरोहित, भंवरलाल सोनी, पारस सिंयाल, आरसी पालीवाल, हरीश सिंघल, लोकेश खटीक, रमेश दास वैष्णव, संजय विश्लोत तथा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!