Home>>फतहनगर - सनवाड>>हरियाली अमावस्या पर किया हरियाले हिण्डोलने का विशिष्ट मनोरथ
फतहनगर - सनवाड

हरियाली अमावस्या पर किया हरियाले हिण्डोलने का विशिष्ट मनोरथ

फतहनगर। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में सोमवार को हरियाली अमावस्या पर हरियाले हिण्डोलने का मनोरथ किया गया। मनोरथ का आयोजन एकादशी से ही शुरू हो गया था। आज हरियाली अमावस्या होने से ठाकुरजी को नवनीत प्रियाजी के संग फूल पत्तियों से बनाए गए मनमोहक हिण्डोलने में विराजित किया गया। आज दिनभर इस विशेष मनोरथ को लेकर मंदिर में भक्तों द्वारा तैयारी की गई। मंदिर के गर्भगृह के सामने ही आयोजित इस मनोरथ के तहत ठाकुरजी को स्वर्णाभूषण धराए गए। गुलाब के पुष्पों के बीच विराजित ठाकुरजी एवं नवनीत प्रियाजी का मनमोहक श्रृंगार किया गया। ठाकुरजी के मुख पर बांसुरी,हाथों में शंख,चक्र एवं गदा तथा सिर पर स्वर्ण मुकुट धराया गया। ठीक इसके सामने ही मंदिर परिसर में गौ चारण का दृश्य भी दर्शाया गया। शाम सवा सात बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंदिर के कपाट खोले गए। कीर्तनकारों द्वारा साज बाज के साथ कीर्तन किया गया। महिला मण्डल ने भी गीत गंुजन के साथ इस विशिष्ट आयोजन को उंचाईयां दी। दर्शन खोले जाने के साथ ही भक्तों की आवाजाही बनी रही तथा प्रभुश्री के शयन तक लोग अनवरत आते रहे। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमल नयन पालीवाल ने ठाकुरजी को चंवर ढुलाकर सेवा अर्पित की। महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में चल रहा यह मनोरथ कजली तीज को सम्पन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!