उदयपुर.
संयुक्त संघर्ष समिति वन विभाग द्वारा 15 सूत्रीय मांगों को लेकऱ आंदोलन के द्वितीय चरण में संभाग स्तरीय क्रमिक धरना प्रदर्शन अरण्य भवन जयपुर में उदयपुर संभाग द्वारा दिया गया। जिसमें उदयपुर, चित्तोडगढ, राजसमन्द, डूंगरपुर, बांसबाडा, प्रतापग के करीबन 11 डिवीजन के वन कर्मचारियो ने भाग लिया,, वन कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की क्रमिक अनशन सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक रहा वन कर्मचारीयो द्वारा वनरक्षक की ग्रेड पे 2400 वाहन चालकों की पदोन्नति वन श्रमिक कर्मचारियों की पदोन्नति, हार्ड ड्यूटी एलाउंस, पेट्रोल भत्त 250 से बढ़ाकर 2000 करने, वर्दी भत्ता 7000 करने सहि विभिन्न मांगों को रखा गया। वन विभाग के मुखिया प्रधान मुख्य व संरक्षक श्री दीप नारायण पांडे द्वारा 1:30 बजे धरना स्थल पर आक कर्मचारियों को संबोधित किया वन कर्मचारियों की मांगों का समर्थ किया व विभाग द्वारा मांगों के संबंध में की जा रही कार्रवाई से कर्मचारियों को अवगत कराया।
संघर्ष समिति के संयोजक महेंद्र चौधरी, वन अधिनस्थ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन, अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक सं के प्रदेश अध्यक्ष अजयवीर सिंह, संभागीय अध्यक्ष अजीत सिं मेडतीया, प्रदेश मंत्री विजय यादव, विभागीय समिति के अध्यक्ष प्रकाश यादव, रा. वन विभाग श्रमिक संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रामरूप खटाना, सुरेश शर्मा व उपाध्यक्ष, गोकुल पाटीदा संभागीय अध्यक्ष उदयपुर तथा सभी जिलो के जिला अध्यक्ष दिलीपराज सिंह प्रतापगढ, करनपाल यादव, चित्तौडगढ, मनीला बांसबाडा,भगवती लाल उदयपुर, गजेन्द्र सिंह राजसमन्द, तुलसीराम मीना, हेतराम गुर्जर, जितेन्द्र सिंह, शंकुतला शर्मा, गोपाल शर्मा जयपुर, मदन सिंह चित्तोड, हीरा सिंह राजसमन्द, महावीर सिंह उदयपुर सभी जिलों के पधारे वनकर्मचारी साथियों ने कर्मचारियों क संबोधित किया,, इस दौरान उदयपुर संभाग के करीबन 350 कर्मचारी अरण्य भवन में मौजूद रहे,, उदयपुर संभाग की स्थानी समस्याओ को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारी पीसीसीएफ हॉप से मिले व उनका निराकरण करवाया।