Home>>फतहनगर - सनवाड>>50 किलो पॉलीथिन जब्त कर 11 हजार का बनाया चालान
फतहनगर - सनवाड

50 किलो पॉलीथिन जब्त कर 11 हजार का बनाया चालान

फतहनगर। सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध पालिका प्रशासन ने आज एक अभियान चलाकर नगर के बाजार में दुकानों से पॉलीथिन की 50 किलो थैलियां जब्त कर 11 हजार का चालान बनाया।
केन्द्र सरकार द्वारा सिन्गल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने पालिका द्वारा जारी अधिसुचना अन्तर्गत अधिशाषी अधिकारी करणीसिंह के निर्देशानुसार टीम का गठन कर फतहनगर के बाजार में प्लास्टिक जब्ती की कार्यवाही की गयी। इस दौरान 50 किलो सिन्गल युज प्लास्टिक जब्त कर 11 हजार के चालान काटे गये। उक्त कार्यवाही छगनलाल मेघवाल कनिष्ठ अभियन्ता के नेतृत्व मे भगवतसिंह कार्य. स्वास्थ्य निरीक्षक, सीओ बाबूदीन, आशिक हुसैन, दिनेश पालीवाल, ईन्दरमल वैष्णव एवं अन्य पालिका कर्मियों द्वारा की गयी एवं व्यापारियों को सिन्गल युज प्लास्टिक का इस्तेमाल नही करने की हिदायत दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!