https://www.fatehnagarnews.com
फतहनगर। परम पूज्य आयड तीर्थोद्धारक जय घोष जितेंद्र कुलचंद्र सूरि कृपा पात्र आचार्य भगवंत श्री पद्मभूषणरत्न सूरी,आचार्य भगवंत श्री निपुण रत्न सुरि,मुनि श्री ऋ षभरत्न विजय,मुनि श्री तीर्थकरत्न विजय,मुनि श्री राजरत्न विजय,मुनि श्री भावरत्न विजय आदि ठाणा की शुभ निश्रा में आज सुबह तातेड परिवार द्वारा जिन मंदिर के बाहर तोरण वांधा गया। इसके पश्चात प्रतिष्ठा का महाविद्यान शुरू हुआ। महा विधान कार्यक्रम पुण्याहं पुण्याहं प्रियंताम् प्रियंताम् के मंत्रोच्चारण एवं नाथ के साथ शुभ मुहूर्त में प्रतिष्ठा का डका बचते एक साथ श्री महावीर स्वामी,श्री गुरु गौतम स्वामी,पाश्र्वयक्ष,पद्मावती देवी,श्री नाकोड़ा भैरव देव इत्यादि प्रतिमा की प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्रतिष्ठा के पश्चात महा मांगलिक प्रदान किया गया तत्पश्चात धर्म सभा को संबोधित करते हुए पूज्य गुरु भगवंत ने बताया कि नास्तिक को प्रभु मूर्ति पत्थर आस्तिक को प्रभु प्रतिमा को भक्त को साक्षात भगवान नजर आते हैं देवा दी देव परमात्मा का दर्शन पापों का नाश करने वाला है स्वर्ग में जाने की सीढियां तथा मोक्ष में जाने का अद्भुत साधन है। प्रभु दर्शन से इच्छित चीजों की प्राप्ति तथा मुक्ति मिलती है जीवन में परमात्मा आने से दोषों का नाश तथा गुरु का आविर्भाव होता है। इस अवसर पर दोनों आचार्य भगवंत को कामली अर्पण की गई। प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न संघों के महानुभावों ने लाभ दिया। पूज्य आचार्य भगवंत का आगामी कार्यक्रम 13 फरवरी को मेनार में प्रतिष्ठा संपन्न कराएंगे। तत्पश्चात भिंडर,ताणा, चित्तौडगढ़ इत्यादि स्थानों पर प्रतिष्ठा होगी। 9 फरवरी को प्रातः 7ः00 बजे फतहनगर स्थानीय जैन मंदिर में द्वार उद्घाटन का आयोजन होगा।