Home>>मावली>>कृषि वैैज्ञानिकों ने ईंटाली में अफीम की फसल का किया निरीक्षण
मावली

कृषि वैैज्ञानिकों ने ईंटाली में अफीम की फसल का किया निरीक्षण

ईंटाली(मधुसूदन पारीक)। महाराणा प्रताप कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने शनिवार को ईंटाली ग्राम पंचायत में दौरा कर अफीम की फसल का निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ.आर.एन. बुनकर ने अफीम की फसल में काली मस्सी, जड़ गलन बीमारी संबंधी नियंत्रण व उपचार की जानकारी दी। डॉ. जगदीश चौधरी, अमित दाधीच, डॉ. स्वामी ने रबी फसलों में उत्पादन हेतु फसल चक्र, बीज उपचार एवं भूमि उपचार के साथ अफीम की फसल में फजीसाइट रोडोमिल एवं कीटनाशक साप्ताहिक स्प्रे करना व समय पर सिंचाई करने के सुझाव दिए। सहायक कृषि अधिकारी राधेश्याम रेगर, कृषि पर्यवेक्षक जमनाशंकर मेनारिया, सोनू जीनगर, राजेश पुष्करणा, लक्ष्मीलाल पुष्करणा, गहरीलाल जनवा, गंगाराम पटेल,श्यामसुंदर जनवा आदि कृषक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!