Home>>उदयपुर>>स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विद्युत सज्जा से जगमगाया विश्व संवाद केंद्र: आज स्थापना दिवस, होंगे विविध आयोजन
उदयपुर

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विद्युत सज्जा से जगमगाया विश्व संवाद केंद्र: आज स्थापना दिवस, होंगे विविध आयोजन

उदयपुर. उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित  विश्व संवाद केंद्र चित्तौड़  का 22वां स्थापना दिवस 13 फरवरी को मनाया जाएगा। स्थापना दिवस पर विश्व संवाद केंद्र में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विविध आयोजन होंगे। 
विश्व संवाद केन्द्र प्रभारी कमल प्रकाश रोहिला ने बताया कि इस बार रविवार को विचार गोष्ठी, फिल्म प्रदर्शन व फिल्म समीक्षा सहित विविध संगठनों के प्रचार व मीडिया प्रमुखों के मिलन का कार्यक्रम रखा गया है। उदयपुर के 30 से भी अधिक संगठनों के कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख महेंद्र कुमार सिंघल का रहेगा। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-4 स्थित संवाद केंद्र भवन पर विद्युत सज्जा भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!