Home>>फतहनगर - सनवाड>>ऋषिबोधोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया
फतहनगर - सनवाड

ऋषिबोधोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

फतहनगर। अशोक वाटिका चोरवडी में ऋषि बोधोत्सव कार्यक्रम प्रकाश मेनारिया की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि पुष्कर मेनारिया, विशिष्ट अतिथि फौजी मोहनलाल भील बडगाँव तथा भावेश मेनारिया थे। मुख्य अतिथि पुष्कर मेनारिया ने बोधोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर महर्षि दयानंद सरस्वती को बोध रुपी ज्ञान हुआ था। तत्पश्चात आर्यवीर दल राजस्थान के प्रांतीय शिक्षक दिनेश कुमार आर्य का ओम के दुपट्टे से सभी सदस्यों ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम में आशीष मेनारिया, कौशल मेनारिया, मोहित चौहान,यश मेनारिया, कन्हैया लाल मेनारिया, कालूराम, तुलसीराम, दशरथ,योगेश, राधेश्याम, खुश मेनारिया,आकाश मेनारिया,नरेश मेनारिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जीवनलाल आर्यवीर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!