Home>>मावली>>अम्बेड़कर शिक्षक संघ ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, किया धन्यवाद ज्ञापित
मावली

अम्बेड़कर शिक्षक संघ ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, किया धन्यवाद ज्ञापित

मावली। राजस्थान अम्बेड़कर शिक्षक संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने मंगलवार को राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रांतीय महामंत्री डॉ.खेमराज कडे़ला ने जयपुर से लौटकर बताया कि संगठन के समस्त पदाधिकारी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। जहां नई पेंशन योजना की एवज में पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रोस्टर पंजिका संधारित्र कर पदोन्नति में आरक्षण का लाभ शीघ्र दिलाने की भी मांग की गई। जो आदेश के बावजूद मंथर गति लिए हुई है। इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष लालचंद हठीला, प्रांतीय महामंत्री डॉ. खेमराज कड़ेला, प्रांतीय सभाध्यक्ष आनंदमल चौहान, प्रदेश मन्त्री गोपाल प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बीकानेर हरिकिशन मेघवाल, संभाग अध्यक्ष भरतपुर महेंद्र सिंह मसारी, जिला अध्यक्ष अलवर अमरसिंह जाटव, संगठन मंत्री कठूमर मानसिंह जाटव, कोषाध्यक्ष कठूमर रामअवतार तमोली, मांगीलाल बैरवा, बनवारीलाल खेरलीरेल, बनवारीलाल पिसाई, किशन लाल जांगू, बाबूलाल बैरवा, चेतराम बैरवा, प्रेम सिंह राजोरिया, मुकेश कुमार जोया, भागचंद सोंखर, पप्पू खटीक, सुप्रिया राम राठी, हरपाल जाटव, प्रेम सागर मीणा, भजन लाल मीणा, दिलीप कराड, सुभाष राजोरिया, पुष्पेंद्र कुमार राजोरिया इत्यादि संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!