Home>>मावली>>भाजयुमो प्रतिनिधि मण्डल ने विधायक जोशी से की भेंट
मावली

भाजयुमो प्रतिनिधि मण्डल ने विधायक जोशी से की भेंट

उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मावली मंडल का प्रतिनिधिमंडल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज पुजारी के नेतृत्व में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी से मिला व मावली में पेयजल की आपूर्ति सप्ताह में एक बार जलापूर्ति होने की समस्या के समाधान की मांग की।
मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पुजारी ने बताया कि विधायक जोशी ने जिला कलक्टर से दूरभाष पर बात करके मावली में पेयजल की आपूर्ति टेंकरों से कराने की मांग की। जिस पर जिला कलक्टर ने अगले सप्ताह से मावली में टेंकर से जलापूर्ति प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में महेंद्र चौधरी, बादल शर्मा ,साकेत शर्मा,जगदीश पुजारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!