Home>>फतहनगर - सनवाड>>भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल फतहनगर सनवाड की कार्यकरिणी घोषित
फतहनगर - सनवाड

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल फतहनगर सनवाड की कार्यकरिणी घोषित

फतहनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के फतहनगर-सनवाड मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निवर्तमान एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शेलेष मीणा को महामंत्री मनोनीत किया। मीणा के अलावा सनवाड़ से भाविन जैन को भी महामंत्री के रूप में शामिल किया गया। आयुष मोर व ऊँकारदास वैष्णव
को उपाध्यक्ष बनाया गया। श्रेयांस पोखरना, शुभम तम्बोली,पंकज सेन,मोहित सोनी को मंत्री बनाया गया। रोशन जटिया को कोषाध्यक्ष,गोपाल प्रजापत को मिडिया प्रभारी,हिमांशु सिकलीगर को सहमीडिया प्रभारी, अमित सोनी को आई टी सेल संयोजक, एडवोकेट गौरव पालीवाल को प्रवक्ता, कुमार सानु को संगठन मंत्री, लोकेश खटीक को प्रचार प्रसार मंत्री, सूर्यप्रताप सिंह रावल को कार्यालय मंत्री तथा रौनक तातेड़,मोहित शर्मा,गिरिजेश लौहार को बतौर सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!