Home>>उदयपुर>>आजादी का अमृत महोत्सव पर निकली जनकल्याण यात्रा
उदयपुर

आजादी का अमृत महोत्सव पर निकली जनकल्याण यात्रा

उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हो रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निर्धारित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को जनकल्याण यात्रा निकाली गई।
सुबह गुलाबबाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, जिला परिषद सीईओ व महोत्सव प्रभारी मयंक मनीष, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बुनकर, गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज शर्मा, सह संयोजक सुधीर जोशी, भगवान सोनी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मानधाता सिंह, कॉलेज शिक्षा से फरहात बानू सहित बड़ी संख्या में गांधी दर्शन समिति सदस्यों, शहरवासियों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने गांधीजी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद यहां से जन कल्याण यात्रा निकाली गई। यात्रा को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती नगर निगम स्थित शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। इस यात्रा में विधायक, कलक्टर व गांधी दर्शन समिति सदस्यों के साथ अधिकारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!