Home>>उदयपुर>>मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी
उदयपुर

मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी

उदयपुर. अधिक मुनाफे के लालच में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कारवाई करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर नमूने लिए जा रहे हैं।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा निदेशालय जयपुर सुनील शर्मा व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों पर घी, तेल, मावा, दूध, मिठाईयां, पनीर, मैदा एव अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर जॉच हेतु प्रोगशाला में भिजवाए जा रहे है।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिले के कालड़वास इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 2 खाद्य प्रतिष्ठानों पर नमूने लिए गए जिसमें एक नमूना मेसर्स सपना फूड प्रोडक्ट से आलू के लच्छो का एवम् दूसरा नमूना मेसर्स श्री गोविंदम दाल एवं बेसन मिल्स से लूज आटे का लिया गया। दोनो नमूनों को जांच हेतु लैब में भिजवाया गया है। उक्त नमूनों में से अमानक पाए जाने पर माल जब्ती के साथ साथ प्रतिष्ठान पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
डॉक्टर खराड़ी ने बताया कि 1 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान में अभी तक कुल 123 नमूने लिए गए है।
गौरतलब है की मिलावटखोरों पर कारवाई हेतु संचालित शुद्ध के लिए युद्ध की अभियान अवधि 31 मार्च तक है जिसमे चिकित्सा विभाग के अलावा पुलिस, जिला प्रशासन, माप तौल विभाग एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को भी शामिल किया गया है। इस सम्पूर्ण अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!