Home>>उदयपुर>>भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
उदयपुर

भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

उदयपुर। भाजपा किसान मोर्चा जिला उदयपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक शहर जिला और देहात जिला की संयुक्त बैठक पार्टी कार्यालय पर आज आयोजित की गई।
बैठक के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, विशिष्ठ अतिथि गजपालसिंह राठौड़ जिला महामंत्री, सुशिलकुमार जैन जिला मंत्री,दल्लीचंद डांगी पूर्व विधायक देहात जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, नारायणसिंह चदाणा धनराज अहीर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीरालाल डांगी ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नरपतसिंह आसोलिया ने किया। मंचासीन अतिथियों में दुदाराम डांगी, मोहनलाल जाट, विजयकुमार जैन थे। बैठक में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन करके शुरुआत की। सभी अतिथियों का उपरणा पहनाकर तिलक द्वारा स्वागत सम्मान किया। स्वागत जिला अध्यक्ष हीरालाल डांगी और दल्लीचंद डांगी ने किया। गजपालसिंह ने संगठन में किसान मोर्चा की भूमिका और कार्याे के बारे में बताया। नारायणसिंह चदाणा ने किसानों के कृषि के बारे में केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को दी जा रही योजनाओं के बारे में बताया। जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने संगठन को मजबूत्त करने के लिए किसान मोर्चा की भूमिका और बूथ स्तर तक किसान बंधुओ को जोड़कर और कार्यकर्ता द्वारा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने का बोला।
द्वितीय सत्र मे मुख्य अतिथि प्रमोद सामर, कार्यक्रम की अध्यक्षता देहात जिला अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार ने की। मंचासीन अतिथि जिला महामंत्री गजपालसिंह राठौड़,जिला मंत्री सुशिलकुमार जैन, देहात जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा दल्लीचंद डांगी, किसान मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष हीरालाल डांगी, धनराज अहीर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे। साथ ही जिला महामंत्री नरपतसिंह आसोलिया,दुदाराम डांगी, मोहनलाल जाट, विजय जैन थे। द्वितीय सत्र में स्वागत अभिनन्दन दल्लीचंद डांगी ने किया। साथ ही बताया कि किसान मोर्चा के मण्डल की बैठक हर महीने होनी चाहिए और हर महीने 2 तारीख से 5 तारीख तक मण्डल की बैठक हो जानी चाहिए। उसके 15 दिन बाद जिले की बैठक होगी। हर तीन महीने में जिला कार्यसमिति की बैठक होगी।, सुशिल कुमार जैन और धनराज अहीर ने भी किसानों के बारे में बताया। विजय कुमार जैन ने किसान मोर्चा के बारे में बताया और अपने क्षेत्र में पार्टी द्वारा किये गए कार्याे के बारे में बताया। देहात जिला अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार ने संगठन कार्यकर्ता को पार्टी को मजबूत्त बनाकर 2023 में आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को सशक्त बनाकर राजस्थान में एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने ऐसी रणनीति किसान मोर्चा को बनानी है। बूथ स्तर तक किसान मोर्चा की टीम बननी चाहिए ।
आज के मुख्य अतिथि प्रमोद सामर ने सहकारिता और कृषि पर विस्तृत उद्बोधन दिया। कृषि के क्षेत्र में किसान पूरी तरह सहकारिता पर आधारित है और किसानों को केंद्र की योजना को जन जन तक पहुंचानी है। सहकारी समितियों में जुड़कर किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ लेना चाहिए। किसान एक ऑर्गनाइजेशन बनाकर अपनी फसल का अधिक से अधिक फायदा ले सकते हैं। किसानों को अपनी आय बढ़ाने हेतु खेती के कार्याे में गुणवत्ता युक्त बीज का उपयोग करना चाहिए।
आज की जिला कार्यसमिति में तीन अच्छे किसानों का गुणवत्ता युक्त जैविक खेती करने पर अधिक उत्पादन लेने पर बम्पर पैदावार लेने पर आज सम्मान किया गया जिसमें देवीसिंह राव खांम की मादड़ी, अमरचंद झाड़ोल और गुलाब मीणा को सम्मानित किया गया। इस बैठक में वरिष्ठ किसान पुरीलाल डांगी, फतहलाल रेबारी, सोरभ सुखवाल, हरिसिंह देवड़ा, राजेंद्रसिंह सिसोदिया, सोसल मीडिया में लक्ष्मण कुम्हार, संगीता माली, नेहा जैन, मोहनलाल डांगी, नारायणलाल डांगी, लक्ष्मीलाल मेनारिया, हिम्मतसिंह तंवर के साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिला कार्य समिति सदस्य मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, सोसल मीडिया प्रभारी उपस्थित थे। राष्ट्रगान के साथ समापन किया। धन्यवाद व आभार जिला महामंत्री मोहनलाल जाट ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!