मावली, 2 अप्रैल।
उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को भारतीय नव वर्ष संवत्सर पर भव्य हिन्दू संगम एवं शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा वंही जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया।
दोपहर 2 बजे से मावली गांव रावला चौक स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा वाहन रैली के रूप में शुरु हूई जिसमे करीब 250 दुपहिया व 250 से अधिक चौपहिया वाहन शामिल थे। वाहन रैली मावली गांव सदर बाजार, होलिथड़ा,सोनी मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला,तहसील रोड़, मावली चौराहा,उदयपुर रोड़ होते हुए गायत्रीनगर स्थित ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर पंहुची जंहा महिलाओं की कलश यात्रा भी वाहन रैली के साथ जुड़कर भव्य शोभायात्रा के रूप में बदल गई।
शोभायात्रा यंहा से कलशयात्रा के रूप में पुनः गायत्रीनगर से प्रारंभ हुई जो उदयपुर रोड होते हुए मावली चौराहा, सदरबाजार स्टेशन रोड होते हुए पुराने बस स्टैंड स्थित गुरु आश्रम पब्लिक पार्क में पंहुची जंहा शोभायात्रा धर्म सभा के रूप में तब्दील हो गई ।
शोभायात्रा में युवा डी जे की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे तो वंही विभिन्न वाहनों में अलग अलग झांकिया तथा भगवान राम सहित अन्य महापुरुषों व स्वाधीनता सेनानियों के चित्र लगे हुए थे। मावली के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ छन्नू सिंह का चित्र भी झाँकियो में आकर्षण का केन्द्र था।नगर भर में जगह जगह विभिन्न जाति एवं संगठनों द्वारा स्वागत द्वार लगाए गए थे तो संगठनों व घरों से जगह जगह शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। पूरे नगर में बाज़ार,दुकानों एवं घरों पर भगवा ध्वज एवं फरिया लगाई गई थी जिससे पूरा नगर ही भगवा मय हो गया था। नगर भर में जगह जगह सामाजिक संगठनों ने अल्पाहार व पेय के स्टाल लगाकर तथा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
धर्म सभा मेवाड़ पीठाधीश्वर स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज, उदासीन आश्रम सालेरा खुर्द के महंत स्वामी शरद मुनि जी महाराज तथा स्वामी कुशाल भारती जी महाराज के सानिध्य में हुई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह हिम्मत सिंह राव ने बिना जाति गत भेदभाव के सभी हिंदुओ से एक होने का आह्वान करते हुए सनातन को मजबूत करने की अपील की।
इससे पूर्व सुबह नगर भर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें बेंड की धुन पर नगर भर में पथ संचलन निकाला गया।