Home>>मावली>>मावली मण्डल ने मनाया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस
मावली

मावली मण्डल ने मनाया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस

मावली। भारतीय जनता पार्टी मावली मण्डल द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा विधायक निवास पर पार्टी का ध्वज लगाया गया। इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा मावली मण्डल द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर मावली में जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया। भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने बताया कि जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के सम्मान कार्यक्रम के तहत मावली विधायक धर्मनारायण जोशी द्वारा वरिष्ठ जनसंघ के नेता भंवरलाल ओस्तवाल,रामचन्द्र सोनी, मीठालाल सिंयाल,भेरूलाल खटीक,गणेशलाल खटवड,नंदलाल खटवड़,बसंतीलाल लावटी,चंद्र प्रकाश सिंयाल, शांतिलाल मारवाड़ी,गोपाल विजयवर्गीय आदि का उपरना ओढाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, देहात महामन्त्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ,भाजपा उपाध्यक्ष बंशी लाल पालीवाल, युवा मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल लोढा, युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष बादल शर्मा,राहुल कुमठ, मण्डल मंत्री गोपाल जाट,रवि सुथार,अशोक जोशी, मण्डल प्रवक्ता जतिन टेलर,संगठन मंत्री मनोज शोभावत, रोशन सेन,धीरज भट्ट,दिनेश पालीवाल,जमनालाल सुथार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!