Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में भाजपा का 42वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में भाजपा का 42वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

फतहनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर माहेश्वरी सदन में ध्वजारोहण कर गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ सदस्य जगदीश तंबोली ने की। जनसंघ से लेकर पार्टी के गठन एवं मोदी के कार्यकाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, जिला उपाध्यक्ष गणपत स्वर्णकार, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन सुनील डांगी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री रामचंद्र मेहलाना, फूलचंद कुमावत, रोशन खटीक, पार्षद विनोद धर्मावत, गजेन्द्र सिंह रावल, सोहन लाल खटीक, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष मोहित बंसल, अशोक मोर, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, एस टी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवड़ा, बद्री लाल सोनी, पारस सियाल, विनोद चावड़ा, सुरेश सोलंकी, सद्दीक हुसैन, संजय विश्लोत, पुष्पा साहू, जागृति राजपूत, भाविन् जैन, सूर्य प्रताप सिंह, चेतन सेन, रामदेव खटीक, अशोक तेली,किशनलाल तेली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!