Home>>देश प्रदेश>>सेना भर्ती की लिखित परीक्षा जल्द होःजोशी,आयु सीमा में भी मिले दो वर्ष की छूट
देश प्रदेश

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा जल्द होःजोशी,आयु सीमा में भी मिले दो वर्ष की छूट

नई दिल्ली। सांसद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से भेट की। आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा जल्दी हो। उक्त बात सांसद सी.पी.जोशी ने केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से भेट कर की एवं संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सांसद जोशी ने कहा कि चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र के युवाओ ने कोटा एक आर ओ के तहत सेना भर्ती में फिजिकल और मेडिकल में उत्तीर्ण हो गये परंतु लिखित परीक्षा शेष है इसीलिए शीघ्र लिखित परीक्षा का आयोजन कर इन्हे राहत प्रदान की जाए। इसके साथ ही कोविड 19 के कारण विगत दो वर्षाे से भर्ती का आयोजन नही होने के कारण कई युवा अब ओवरएज हो रहे है इसीलिए अब आगामी भर्ती में दो वर्ष की छूट भी दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!