Home>>मावली>>नवनिर्मित मन्दिर में मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय महोत्सव सम्पन्न
मावली

नवनिर्मित मन्दिर में मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय महोत्सव सम्पन्न

फतहनगर। धुणीमाता स्थित लोहार बावजी की तपोस्थली एवं नाहरमगरा पर्वत पर स्थित श्री हिंगलाज धूणी माता शक्ति पीठ धुणेश्वर धाम पर विराजमान श्री भेरू भवानी के मन्दिर प्रांगण में श्री गणपति महाराज,भगवन श्री राम दरबार,श्री राधाकृष्ण,श्री शिव परिवार और श्री शनिश्चर महाराज की प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना मुख्य यजमान जगदीश राज श्रीमाली राजस्थान इंटक प्रदेश अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड राजस्थान सरकार, आचार्य पंडित राजेंद्र द्विवेदी एवं आचार्य पंडित कार्तिक दवे के नेतृत्व में 11 पंडितों के साथ तीन दिवसीय यज्ञ की आज पूर्णाहुति हुई और मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में देवड़ा नोबल सोसाईटी के केंद्रीय अध्यक्ष फतेहसिंह देवड़ा व मावली शाखा के अध्यक्ष तख्त सिंह देवड़ा सहित सभी पदाधिकारी,खेमली निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल,मावली ब्लॉक के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक वैष्णव,जिला परिषद सदस्य विनोद मेघवाल, मेड़ता सरपंच खेमसिंह देवड़ा,धुणीमाता सरपंच नरेश मेघवाल,नांदवेल सरपंच देवीलाल डांगी, नामरी पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह,उदयपुर शहर जिला कांग्रेस निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली,शंकरलाल पालीवाल,उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड के प्लांट हेड नवीन कुमार शर्मा,एच.आर.हेड शशिकांत कुमार,गोपाल सिंह चौहान,ओम प्रकाश चेचानी,सत्यनारायण अग्रवाल,रमेश पालीवाल,विजय बंजारा,शांति लाल डांगी खेमली,शंकर लाल चौधरी,लव कुमार,निरंजन चौधरी,रौनक गर्ग,सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ व युवा नेतागण व कार्यकर्ता एवं माता के भक्तजन शरीक हुए। प्राण प्रतिष्ठा उपरांत सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!