Home>>उदयपुर>>मोदी सरकार के आठ सालः हिंता में भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित
उदयपुर

मोदी सरकार के आठ सालः हिंता में भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित

फतहनगर। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासन मे भाजपा के 8 साल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उदयपुर देहात द्वारा महिला सम्मेलन वल्लभ नगर विधानसभा में हिंता मंडल मे चामुंडा माता मंदिर के पास परिसर मे आयोजित किया गया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार की महिलाओं को सशक्त करने की योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचा है और इससे महिलाओं के जीवन जीने का तरीका भी बदला है। जिला प्रमुख ममता पंवार ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल ने बताया कि जो भी महिलाएं केंद्र सरकार की योजना से वंचित हुई है उन को लाभ पहुंचाया जाएगा एवं हिंता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राव द्वारा ग्राम विकास के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी करण सिंह राव ने किया एवं इस कार्यक्रम की संयोजिका एवं मंडल अध्यक्ष ममता चौबीसा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री लीला सोनी,राजसमंद पूर्व जिला महामंत्री नीरू राव, मंडल अध्यक्ष अलका रांका,मंडल महामंत्री चित्रा त्रिवेदी,हंसा व कला आदि महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!