Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में एससी मोर्चा ने किया भीम चौपाल का आयोजन
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में एससी मोर्चा ने किया भीम चौपाल का आयोजन

फतहनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित कार्यक्रम के तहत यहां के विद्या निकेतन विद्यालय में भाजपा एससी मोर्चा द्वारा भीम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मावली विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया ने की जबकि मुख्य अतिथि नरेंद्रसिंह आसोलिया, एससी मोर्चा देहात जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह चौहान,मुख्य वक्ता प्रदेश एससी मोर्चा आईटी सेल प्रभारी संजय चंदेल थे। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल सोनी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, भींडर मण्डल अध्यक्ष मुरली मनोहर तिवारी, पार्षद सुरेश कंठालिया, वरिष्ठ नेता सवाईलाल लखावत, मंडल महामंत्री रोशन खटीक, पार्षद गजेंद्रसिंह रावल, सोहनलाल खटीक, लाली देवी बैरवा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर, एससी मोर्चा मंत्री श्रवण खटीक, विजय जंतुरिया, युवा मोर्चा मंत्री प्रहलाद सिंह राणावत, कोषाध्यक्ष मोहित बंसल, पार्षद प्रतिनिधि रमेश तेली, विनोद चावड़ा, प्रकाश देवड़ा, भेरू लाल बैरवा, एससी मोर्चा भींडर मण्डल अध्यक्ष किशन चंदेल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार आदि के साथ भाजपा उदयपुर देहात के सभी मोर्चों के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सभी मोर्चों के महामंत्री एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारी, के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में उद्बोधन के दौरान मुख्य वक्ता संजय चंदेल ने प्रधानमंत्री के 8 वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का एवं उपलब्धियों वं जन कल्याण नीतियों, योजनाएं आदि का विस्तृत उद्बोधन दिया। अतिथियों का स्वागत अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूरणमल जीनगर ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!