Home>>फतहनगर - सनवाड>>केन्द्र सरकार के आठ सालः महिला मोर्चा ने किया स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान
फतहनगर - सनवाड

केन्द्र सरकार के आठ सालः महिला मोर्चा ने किया स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान

फतहनगर। मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल अभियान के तहत शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्मिकों का सम्मान किया।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मून्दड़ा एवं देहात भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान के निर्देशानसुार देहात महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ऋतु अग्रवाल के नेतृत्व में फतहनगर-सनवाड मंडल पर फतहनगर के राजकीय चिकित्सालय में प्रभारी चिकित्सक डॉ.विजय जैन समेत नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का उपरना ओढा़कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, महामंत्री रामचंद्र महलाना, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, महिला मोर्चा जिला मंत्री लीला सोनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा देवड़ा, महामंत्री चित्रा त्रिवेदी, स्थानीय वार्ड पार्षद हेमलता देवड़ा, मंत्री आशा यादव, नूरी बानू,पायल सहित अन्य कार्यकर्ताएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!