Home>>फतहनगर - सनवाड>>महिला मोर्चा ने योग दिवस पर किया योगाभ्यास
फतहनगर - सनवाड

महिला मोर्चा ने योग दिवस पर किया योगाभ्यास

फतहनगर। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा,भाजपा देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्तसिंह चौहान और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल के नेतृत्व में 22 मंडलों में योग दिवस के दिन महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों ने अपनी टीम के साथ योगाभ्यास किया।
आज फतहनगर सनवाड़ मंडल में महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवड़ा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया। मंडल महामंत्री चित्रा त्रिवेदी ने बताया कि योग ट्रेनर रेनू विश्वास ने हम सब बहनों को योग सिखाया जिसमें रेखा मित्तल, सुनीता चौधरी,जया पालीवाल, गीता तम्बोली, ललीता सामोता,रूपल मित्तल,सन्नु अग्रवाल आदि कई कार्यकर्ताओं ने योग का अभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!