Home>>फतहनगर - सनवाड>>आचार्य श्री रामेश् सुवर्ण दीक्षा महा महोत्सव को महत्तम महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय
फतहनगर - सनवाड

आचार्य श्री रामेश् सुवर्ण दीक्षा महा महोत्सव को महत्तम महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय

फतहनगर। आचार्य श्री रामलाल जी म.सा.का संयम जीवन एक स्वर्णिम युग का निर्माण करते हुए 50 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इसे अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन श्रावक संघ द्वारा आचार्य श्री रामेश् सुवर्ण दीक्षा महामहोत्सव को महत्तम महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में साधुमार्गी संघ फतेहनगर शाखा द्वारा समस्त साधुमार्गी जैन परिवारों एवं सदस्यों की उपस्थिति में समता भवन फतहनगर में लालचंद मारु एवं नक्षत्र मल लोढा के संरक्षण एवं बापूलाल लोढा की अध्यक्षता में गुरु वंदना तथा सामूहिक नवकार मंत्र का जाप कर महत्तम महोत्सव का आगाज किया गया तथा महत्तम महोत्सव की विभिन्न 9 प्रवृत्तियों और उनके प्रकल्पो को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। महत्तम महोत्सव की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रकल्प के बारे में धीरज सरूपरिया द्वारा सभी को अवगत कराया गया। साथ ही महत्तम महोत्सव के बैनर का समस्त श्री संघ के सदस्यों की उपस्थिति में अनावरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!