Home>>मावली>>द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजयुमो ने की आतिशबाजी
मावली

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजयुमो ने की आतिशबाजी

मावली। भरतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल मावली के नेतृत्व में भारत की 15वी राष्ट्रपति प्रथम आदिवासी महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के बनने पर भाजयुमो मावली मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मावली मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी की एवम मिठाई बाट कर खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर भाजयुमो मावली मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने कहा कि यह पहला अवसर है कि एक आदिवासी महिला हमारे राष्ट्र की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी। पुजारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। यशस्वी प्रधान मंन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर जनसंघ के वरिष्ठ नेता रामचंद्र सोनी,मावली पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल,भाजयुमो मावली मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी,युवा मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश डांगी,एस सी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बादल शर्मा,गोपाल जाट,संगठन मंन्त्री मनोज शोभावत,कार्यालय मंन्त्री रोनक सेन,मण्डल प्रवक्ता जतिन टेलर, जमनालाल सुथार,रोशन सेन,अरुण आमेटा,जमनेश आमेटा,धीरज भट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!