Home>>फतहनगर - सनवाड>>कृषि विभाग एवं कृषि विश्वविद्यालय टीम द्वारा क्षैत्र का किया निरीक्षण
फतहनगर - सनवाड

कृषि विभाग एवं कृषि विश्वविद्यालय टीम द्वारा क्षैत्र का किया निरीक्षण

फतहनगर। कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर के वैज्ञानिकों द्वारा मावली तहसील के मोरठ ग्राम पंचायत क्षैत्र में खरीफ फसलों का निरीक्षण व दौरा किया गया। इसमें सहायक निदेशक कृषि विस्तार गिर्वा उदयपुर डॉ.लक्ष्मी कुंवर राठौड़ द्वारा मक्का फसल में फाल आर्मी वर्म की जानकारी व नियंत्रण के बारे में बताया। कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा डॉ. कमल किशोर यादव मृदा वैज्ञानिक द्वारा क्षेत्र का मिट्टी सेंपलिंग एवं जानकारी दी गई। डॉ. पोखर रावल पौधव्याधि वैज्ञानिक द्वारा खरीफ फसलों में लगने वाली बीमारी के बारे में बताया। डॉक्टर जगदीश चौधरी शस्य वैज्ञानिक द्वारा खरीफ फसलों में क्रांतित अवस्था एवं वर्तमान फसल स्थिति के बारे में बताया। डॉ. हेमंत स्वामी कीट वैज्ञानिक द्वारा मक्का फसल में एवं खरीफ फसलों में कीटों के बारे में नियंत्रण उपचार तथा बीज उपचार फसल चक्र आदि के सुझाव बताएं। इस दौरान कृषि अनुसंधान अधिकारी डॉ.रमेश चंद्र धाकड़, कृषि अधिकारी डॉ. मिताली राठौड़, कृषि अधिकारी परवतदान चारण, सहायक कृषि अधिकारी जमना शंकर मेनारिया, कृषि पर्यवेक्षक राधेश्याम रेगर, कृषि पर्यवेक्षक संजय रेगर, जनप्रतिनिधि पूर्व सरपंच वेणीराम भील, देवीलाल जाट,कन्नी राम गाडरी, हजारी लाल गाडरी, देवीलाल गाडरी आदि कृषक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!