Home>>फतहनगर - सनवाड>>चंगेड़ी में महर्षि दधिचि की जयन्ती मनी
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी में महर्षि दधिचि की जयन्ती मनी

फतहनगर। रविवार को समीपवर्ती चंगेड़ी में महर्षि दधिचि आश्रम पर संस्था के तत्वावधान में महर्षि दधिचि की जयन्ती दाधीच समाज द्वारा हर्षाेउल्लास के साथ मनाई गई।
समाज के सभी लोगों ने परिवार सहित उपस्थित होकर महर्षि दधिचि व दधिमति की पुजा अर्चना की। महिला मण्डल द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। समाज के मनोहर व्यास द्वारा प्रसादी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व महर्षि दधिचि आश्रम, चंगेडी संस्था की वार्षिक आम सभा संस्था अध्यक्ष अशोक दाधीच की अध्यक्षता में रखी गई जिसमें संस्था के कोषाध्यक्ष पंकज जोशी द्वारा संस्था का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। पवन जोशी ने बर्तनों के किराया की आय प्रस्तुत की तथा संस्था के विकास कार्यों हेतु प्रस्ताव लिए गए। अन्त में संस्था के उपाध्यक्ष लोकेश्वर दाधिच द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!