Home>>देश प्रदेश>>गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों पर चलकर प्रदेश की प्रगति में अहम भूमिका निभाएं युवा पीढ़ीः मुख्यमंत्री
देश प्रदेश

गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों पर चलकर प्रदेश की प्रगति में अहम भूमिका निभाएं युवा पीढ़ीः मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचारों और सिद्धांतों को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। आज देश में जो हिंसात्मक घटनाएं हो रही है इन्हें रोकने के लिए गांधी जी द्वारा दिखाए गए शांति और अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा। आज देश में गांधी जी के सिद्धांतों के अनुसरण से ही लोकतंत्र कायम है। गांधीजी द्वारा मानवाधिकारों की रक्षा के लिए शांति का मार्ग अपनाने का संदेश दिया गया है। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर राज्य सरकार द्वारा शांति एवं अहिंसा विभाग का गठन भी किया गया है। श्री गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, उनका संघर्ष और त्याग भरा जीवन हमें अभावों में भी शिखर पर पहुंचने की सीख देता है। युवा पीढ़ी उनके विचारों को अपनाकर आगे बढ़े।   मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन आदर्शों पर चलकर युवा पीढ़ी देश और प्रदेश की प्रगति में अहम भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!