Home>>फतहनगर - सनवाड>>सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत फतहनगर में अम्बेडकर की मूर्ति का किया दुग्धाभिषेक
फतहनगर - सनवाड

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत फतहनगर में अम्बेडकर की मूर्ति का किया दुग्धाभिषेक

फतहनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बस्ती संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का दुग्धाभिषेक एवं माल्यार्पण किया गया। गांधी व लालबहादुर शास्त्री के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। सफाईकर्मियों का सम्मान व स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता का कार्यक्रम रखा गया। अतिथियों द्वारा नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात अम्बेडकर सर्कल पर साफ सफाई की गई। सभी अतिथियों का स्वागत भाजपा एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्तसिंह चौहान, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, पूर्व विधायक मावली दलीचंद डांगी, नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, जिला उपाध्यक्ष गणपत सोनी,महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष श्रीमती ऋतु अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी,मंडल महामंत्री रोशन खटीक, रामचंद्र महलाना, मावली मंडल महामंत्री गोपीलाल चोबीसा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बडर्गुजर,पार्षद विनोद धर्मावत, पार्षद सोहन खटीक, बद्रीलाल सोनी, पूर्व पार्षद भंवरलाल सोनी, भाजयुमो जिला मंत्री प्रहलाद सिंह राणावत, जिला मंत्री सचिन खटीक, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरणमल जीनगर, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष मोहित बंसल, एससी मोर्चा जिला मंत्री श्रवण खटीक, पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा, पार्षद प्रतिनिधि भेरूलाल बेरवा, प्रकाश देवड़ा, भाविन जैन,ख्यालीलाल लोहार,जगदीश पुरोहित, गजेन्द्र पालीवाल, रामदेव खटीक, गजेन्द्र सिंह राजावत, अंकित खटीक, सुरेश सोलंकी, दीपक यादव, राजेश टेलर, रत्नेश बुनकर, संजय विश्लोत,शैलेन्द्र आचार्य एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!