Home>>फतहनगर - सनवाड>>करणी सिंह ने किया फतहनगर सनवाड़ पालिका में अधिशाषी अधिकारी के पद पर कार्य ग्रहण
फतहनगर - सनवाड

करणी सिंह ने किया फतहनगर सनवाड़ पालिका में अधिशाषी अधिकारी के पद पर कार्य ग्रहण

फतहनगर। कपासन पालिका के अधिशाषी अधिकारी करणीसिंह ने गुरूवार को फतहनगर-सनवाड़ पालिका में अतिरिक्त चार्ज मिलने पर कार्य ग्रहण किया। इस अवसर पर संक्षिप्त समारोह में अधिशासी अधिकारी का स्वागत किया गया। पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी,पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी,पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती हमीदा बानू मंसुरी,पार्षद नरेश जाट,शिव कुमार शर्मा,सोहनलाल खटीक,गोपाल भील,मनीष पालीवाल,विनोद धर्मावत, गजेन्द्रसिंह रावल,भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,भाजपा महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष रीतु अग्रवाल,भाजपा मण्डल महामंत्री रामचन्द्र महलाना, रोशन खटीक, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, संतोष प्रजापत, दीपक बड़गुर्जर,पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवड़ा, विनोद चावड़ा,भैरूलाल बैरवा,पूर्व मण्डल महामंत्री अशोक मोर,जगदीश पुरोहित समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!