Home>>फतहनगर - सनवाड>>दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु का फतहनगर आगमनः सर्व समाज ने बिछाए पलक पावड़े
फतहनगर - सनवाड

दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु का फतहनगर आगमनः सर्व समाज ने बिछाए पलक पावड़े

फतहनगर। दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना डॉ.आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दिन का आज प्रथम बार फतेहनगर आगमन पर नगर वासियों ने जोरदार स्वागत किया। धर्मगुरु के स्वागत के लिए यहां के मेन चौराहे पर बड़ी तादाद में सुबह 10.00 बजे से ही नगरवासी एकत्र होना प्रारंभ हो गए। स्वागत के लिए सभी धर्मों के लोग एकत्र थे। बोहरा समाज के घोष वादक भी कौमी लिबास में घोष वादन कर रहे थे। लोगों में खासा उल्लास देखा गया। 11 बजे जैसे ही धर्मगुरु का काफिला मेन चौराहे पर पहुंचा स्वागत के लिए दोनों और खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा की। धर्मगुरु की गाड़ी धीमे-धीमे गुजरी। लोग हाथों में गुलदस्ते लिए भी खड़े थे लेकिन धर्मगुरू का मैन चौराहे पर रूकना नहीं हो सका। स्वागत एवं अभिनंदन के लिए खड़ी भीड़ को निराशा हुई। कई लोग धर्म गुरू की एक झलक तक नहीं पा सके। मैन चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम के लिए मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, पालिका में नेता प्रतिपक्ष मनोहर लाल त्रिपाठी, पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना, सुनील कुमार डांगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल अनमोल,भाजपा एस सी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, भाजपा महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेश मीणा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, पार्षद नरेश जाट, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा देवड़ा,पार्षद विनोद धर्मावत, शांतिलाल चंडालिया, नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, शैलेश पालीवाल, अशोक मोर, रोशन खटीक, सचिन खटीक, बद्रीलाल सोनी, विजय प्रकाश विप्लवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!