Home>>उदयपुर>>माथुर डबोक आकर दिल्ली रवाना
उदयपुर

माथुर डबोक आकर दिल्ली रवाना

फतहनगर। भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य व छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर बुधवार को निम्बाहेड़ा से डबोक आकर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए।
अपराह्न डबोक एयरपोर्ट के समीप वातडा होटल पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। माथुर निम्बाहेड़ा मे भाजपा सम्मेलन में भाग लेने के बाद यहां पहूचें। पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़ जिलाध्यक्ष गौतम दक, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी व भाजपा नेता विजय प्रकाश विप्लवी व जोरावरसिंह रायकी उनके साथ थे। यहां पहूंचने पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, उपमहापौर पारस सिंघवी, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, भाजपा नेता दुल्हेसिंह सारंगदेवोत, दिग्विजय श्रीमाली, मावली मंडल अध्यक्ष रोशन सुथार, डबोक अध्यक्ष कुलदीप सिंह चुंडावत, घासा अध्यक्ष रतनसिंह कीतावत, फतहनगर अध्यक्ष राधेश्याम बागला, फतहनगर-सनवाड़ पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, भाजपा नेता गणपत सोनी, कल्याणसिंह पोखरना, पंचायत समिति नेता प्रतिपक्ष जीवन सिंह राव, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष भरतभानुसिंह देवड़ा, पुरुषोत्तम सुखवाल, डबोक उपसरपंच ललित पालीवाल, खेमगसिंह देवडा, मोहित सनाढ्य, उदयपुर पार्षद देवेन्द्र साहू, हेमंत बोहरा, रमेश जैन भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!