Home>>मावली>>अंबेडकर शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा
मावली

अंबेडकर शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा

मावली। राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी उदयपुर की नवीन कार्यकारिणी की अधिकारिक घोषणा मंगलवार को की गई। चुनाव अधिकारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र वरनोती ने बताया कि उदयपुर के विज्ञान समिति भवन सभागार में आयोजित जिला शैक्षिक सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न किए गए थे। जिला कार्यकारिणी की अधिकारिक घोषणा मंगलवार को की गई जिसमें जिला सभाध्यक्ष सी.एल.मेघवाल, जिला उपसभाध्यक्ष शांतिलाल मीणा, जिला अध्यक्ष भंवरलाल सोलंकी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मगनलाल पछोला, जिला महामंत्री गौतम तीरगर, जिला कोषाध्यक्ष भगवती प्रसाद सालवी, जिला उप कोषाध्यक्ष दलपत मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रभु लाल मेघवाल, हरिराम गरासिया, किशन लाल मेघवाल, दिनेश कुमार सालवी, भगवती लाल मेघवाल, जिला महिला उपाध्यक्ष हेमलता मेघवाल, जिला देहात मंत्री कैलाश चंद्र खटीक, जिला मंत्री मनीष गरासिया, जिला महिला मंत्री रेखा मीणा, जिला संगठन मंत्री मोहनलाल मेघवाल, जिला शारीरिक शिक्षा उपाध्यक्ष घनश्याम मेघवाल, जिला शारीरिक शिक्षा मंत्री पन्नालाल रेगर इत्यादि सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!