Home>>मावली>>राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता 10 को
मावली

राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता 10 को

फतहनगर। फॉस्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा।
फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार नेशनल युथ पार्लियामेंट ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में मानव अधिकारों के हनन की रोकथाम के लिए लेख,कविता, स्लोगन आदि के जरिए विचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता निःशुल्क है। घर बैठे लेख लिखकर सोशल मीडिया ग्रुप पर प्रेषित किया जाएगा। चयनित प्रतिभागी को श्रेष्ठ मानव रत्न शिरोमणि सम्मान से अलंकृत कर सम्मान पत्र को डिजिटल माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। चयनित लेख का राष्ट्रीय पुस्तक मानवाधिकार का एक सच में प्रकाशित कर मानव अधिकार हनन की रोकथाम हेतु सरकार को प्रेषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!