Home>>फतहनगर - सनवाड>>भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की नई पहल पुस्तक का विमोचन
फतहनगर - सनवाड

भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की नई पहल पुस्तक का विमोचन

फतहनगर। फॉस्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली एवं भ्रष्टाचार ब्यूरो उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में युवा सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय पुस्तक का विमोचन यहां कृषि उपज मंडी सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर ललित नारायण आमेटा के अनुसार डिजिटल माध्यम से समाज को मुख्य धारा में जोड़ने में श्रेष्ठ योगदान का सम्मान एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की एक नई पहल पुस्तक का विमोचन उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन उम्मेहानी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष, डाॅ.लक्ष्मीनारायण आमेटा,राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच से थे। विशिष्ट अतिथि सी.ए. दिनेश चंद्र सनाढ्य जिला अध्यक्ष पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच राजसमंद थे।
साहित्य लेखन कार्य में श्रेष्ठ योगदान के लिए कुंवर प्रताप सिंह प्रतापगढ़, मुकेश शर्मा राजसमंद, डॉ कोमल कुमारी पुर्बिया झाड़ोल उदयपुर, प्रकाश चंद्र जाट चित्तौड़गढ़, एवं भारतीय संस्कृति संरक्षण बचाव में श्रेष्ठ योगदान में उर्मिला सालवी सुखवाड़ा, माही आमेटा रेलमगरा, और भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं बचाव पर भाषण में श्रेष्ठ उम्मेहानी बोहरा भीण्डर को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय पुस्तक में लेखन कार्यक्रम में विशिष्ट सम्मान में उदित चैबीसा, मंगल कुमार जैन, भूपेंद्र कुमार जैन, रजनी शर्मा, राजेश पुष्करणा, कैलाशचंद्र रामावत, सविता जाट आदि का सम्मान किया गया। श्रेष्ठ नारी रत्न में लक्षिता कुमावत, ईसी जैन, पलक जैन को सम्मानित किया गया।
भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की एक नई पहल- राष्ट्रीय पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि के हाथों किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम का संकल्प में डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन द्वारा संकल्प करवाया गया।
जिला अध्यक्ष मनोनीतः राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष डा लक्ष्मीनारायण आमेटा द्वारा उदयपुर जिले में पर्यावरण एवं खनिज मंच का अध्यक्ष पद पर डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन को मनोनीत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!