Home>>फतहनगर - सनवाड>>महामहिम कटारिया का डबोक एयरपोर्ट पर किया स्वागत
फतहनगर - सनवाड

महामहिम कटारिया का डबोक एयरपोर्ट पर किया स्वागत

फतहनगर। असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचन्द कटारिया का होली के अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर पधारने पर महाराणा प्रताप हवाई अड्डा डबोक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, फतहनगर-सनवाड़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने कटारिया को सरोपा धारण करवाया तथा पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया ने उपरना पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा मण्डल महामंत्री फुलचंद कुमावत,भाजपा एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनिल कुमार डांगी,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष प्रजापत,आईटी सेल के जगदीश पुरोहित,भाजपा एससी मोर्चा जिला महामंत्री रोशनलाल खटीक आदि ने भी उपरना पहनाकर कटारिया का स्वागत किया। उदयपुर शहर से भाजपा नेता डाॅ.जिनेन्द्र शास्त्री,एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री इंजि. शैलेंद्र चैहान, डबोक एससी मंडल अध्यक्ष प्रथा जोगी, डबोक एससी मंडल महामंत्री महेश कुमार तंवर, मदन जोगी समेत अन्य लोगों ने महामहिम राज्यपाल का उपरना पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!