Home>>उदयपुर>>देहात भाजपा में पन्ना प्रमुख अभियान के लिए एक माह तक जिलाध्यक्ष रहेंगे प्रवास पर
उदयपुर

देहात भाजपा में पन्ना प्रमुख अभियान के लिए एक माह तक जिलाध्यक्ष रहेंगे प्रवास पर

फतहनगर। चुनावी लक्ष्य 2023 और 24 के लिए देहात भाजपा ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। देहात भाजपा में फोटो युक्त बूथ कार्यसमितियो के निर्माण का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और अब बूथ कार्यकरिणियो के भौतिक सत्यापन के साथ ही पेज प्रमुख बनाने की कवायद का रोड मैप तैयार हो चुका है।
जिला उपाध्यक्ष एवं जिला कार्ययोजना प्रभारी चंद्रशेखर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष डा.चंद्रगुप्त सिंह चैहान द्वारा बूथों के सम्पूर्ण गठन के बाद आगामी सम्पूर्ण एक माह तक पन्ना प्रमुख अभियान चलाने हेतु मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम तय किए गए है। स्वयं जिलाध्यक्ष चैहान ने अपने एक महीने के प्रवास विभिन्न मंडलों के बूथों पर तय कर कार्यक्रम जारी किया है। जिलाध्यक्ष दस मार्च को मावली विधानसभा के चार मंडलों के विविध बूथों पर स्वयं उपस्थित रहकर पेज प्रमुख बनाने के अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा मंडल प्रभारी,बूथ निर्माण प्रभारियों के साथ ही सांसद,विधायको एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी पूरे माह में अपने दोरो में पन्ना प्रमुख निर्माण के कार्यक्रम को शामिल करने हेतु संगठन द्वारा कहा गया है। जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी पेज प्रमुख बनाकर अपने स्वयं के बूथ के जिस पेज पर उनका वोटर लिस्ट में नाम है उस पेज के 40 से 60 वोटरों की जिम्मेदारी दी जा रही है।
डा. चंद्रगुप्त सिंह चैहान ने बताया कि एक माह में जिले से लेकर बूथ स्तर तक के दायित्व वान पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान को पूरे मनोयोग से पूरा करे और बूथ पर पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता,विचारधारा से आबद्ध कार्यकर्ता को पेज प्रमुख की जिम्मेदारी दी जाए ताकि आगामी चुनावों तक उसके जिम्मे जिन चालीस से साठ वोटर्स की जिम्मेदारी है उन तक लगातार संपर्क,संवाद के माध्यम से पार्टी के कार्यक्रमों,केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ ही राज्य सरकार की विफलताओं को पहुंचाया जा सके।
जिलाध्यक्ष चैहान ने कहा कि प्रदेश द्वारा विभिन्न विधानसभाओं में एसटी वोलेंटियर लगाए गए है जिन पर सौ बूथों की जिम्मेदारी रहेगी। इसके साथ ही आगामी एक दो माह में विभिन्न विधानसभाओं में पार्टी के पूर्णकालिक विस्तारक भी नियुक्त प्रदेश से किए जा रहे है। फिलहाल गोगुंदा में विस्तारक की नियुक्ति की जा चुकी है। चैहान मावली विधानसभा में प्रातः 11 बजे मावली मंडल,दोपहर दो बजे फतहनगर-सनवाड मंडल, साय पांच बजे खेमली में घासा व डबोक मंडल की संयुक्त बैठक लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!