Home>>फतहनगर - सनवाड>>भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठजनों का किया बहुमान
फतहनगर - सनवाड

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठजनों का किया बहुमान

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी फतहनगर-सनवाड़ मंडल द्वारा भाजपा का 44वां स्थापना दिवस माहेश्वरी सदन में कमल संकल्प उत्सव के तहत पार्टी ध्वजारोहण व
जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं अभिनन्दन कर मनाया। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश तंबोली, अशोक कुमावत, आरसी पालीवाल, अशोक सिंह राणावत का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, नगरपालिका अध्यक्ष मंजू देवी भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने जनसंघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की पार्टी के सफर का विस्तार से वर्णन किया एवं कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि सभी पन्ना प्रमुख एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता जमीन स्तर पर जाकर पार्टी को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाए। उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में और आगामी चुनावों में पार्टी को और मजबूत बनाते हुए हर कार्यकर्ता जी जान से जुड़ जाएं। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं अमित शाह का सपना है कि हम पन्ना प्रमुख व बूथ स्तर तक पहुंचे एवं इस योजना से चुनाव लड़ कर हम भारतीय जनता पार्टी को अजेय पार्टी बनाएं। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, मंडल महामंत्री रामचंद्र मेलाना, रोशन लाल खटीक, पार्षद विनोद धर्मावत, गजेन्द्र सिंह रावल, रमेश तेली, पूर्व महामंत्री अशोक मोर, युवामोर्चा जिला मंत्री सचिन खटीक, युवामोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरण जीनगर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार, भेरूलाल बैरवा, चेतन सेन, रामदेव खटीक, शक्ति सिंह चूंडावत, सूर्यप्रताप सिंह रावल, महेंन्द्र सिंह चैहान, किशन तेली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!