Home>>फतहनगर - सनवाड>>भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का फतहनगर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
फतहनगर - सनवाड

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का फतहनगर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

फतहनगर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदयपुर आने पर आज डबोक एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
डबोक एयरपोर्ट पर देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील डांगी, एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, श्रवण खटीक,रोशन खटीक, मण्डल महामंत्री रामचन्द्र महलाना,जगदीश पुरोहित,पार्षद जगदीश जाट,गजेन्द्रसिंह रावल,पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवड़ा,विनोद चावड़ा,रमेश तेली,अशोक मोर,एसटी मोर्चा के प्रकाश भील,आरसी पालीवाल, विरेन्द्रसिंह राणावत सहित अन्य लोग पहुंचे तथा प्रदेशाध्यक्ष का उपरना एवं तालाओं से स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार के नेतृत्व में मावली एवं वल्लभनगर से बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोगों ने सी.पी.जोशी का स्वागत किया। स्वागत उपरान्त सी.पी.जोशी के साथ सभी कार्यकर्ता मावली के लोपड़ा गांव स्व.पूजा भील के घर पहुंचे तथा परिजनों को ढाढस बंधाते हुए शोकाभिव्यक्ति की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!