Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में अम्बेडकर जयन्ती पर बाबा साहब को किया नमन,सफाई कर्मचारियों का किया बहुमान
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में अम्बेडकर जयन्ती पर बाबा साहब को किया नमन,सफाई कर्मचारियों का किया बहुमान

फतहनगर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात एवं भाजपा मंडल फतहनगर-सनवाड़ द्वारा आज भीमराव अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक धर्मनारायण जोशी ने की जबकि मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात जिलाअध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक,नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ अध्यक्ष मंजू देवी भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला आदि थे।
अम्बेडकर फव्वारा पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया। उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के सफाई कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें अतिथियों ने सफाई कर्मचारियों का दुपट्टा ओढ़ा कर बहुमान किया।
अंबेडकर के जीवन पर आधारित संगोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य वक्ता विधायक धर्म नारायण जोशी, दिनेश कावड़िया, राधेश्याम बागला, नितिन सेठिया, कल्याणसिंह पोखरना आदि ने अंबेडकर के सामाजिक उत्थान एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्य बताएं एवं उनके रास्ते पर चलते हुए समाज से भेदभाव, व्याप्त बुराइयों व कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। अनुसूचित जाति के समस्त वर्गों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद विजयप्रकाश विप्लवी, मंडल महामंत्री रामचंद्र मेलाणा , रोशन खटीक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार, पार्षद विनोद धर्मावत, पार्षद सोहन खटीक, पार्षद गजेंद्र रावल, पार्षद जगदीश जाट, पार्षद प्रतिनिधि रमेश तेली, पार्षद प्रतिनिधि भेरुलाल बेरवा, सेवा निवृत्त शिक्षाविद् मांगीलाल सांखला, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बडगुर्जर, आरसी पालीवाल,अशोक मोर, अमित बंसल, पारस सियाल,अबरार हुसैन,अशोक जैन, बद्रीलाल सोनी, भंवरलाल सोनी, महेंद्रसिंह झाला ,बादल देव सिंह राणावत, युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रहलाद सिंह राणावत, युवा मोर्चा जिला मंत्री सचिन खटीक, देहात एससी मोर्चा मंत्री श्रवण खटीक, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष मोहित बंसल, भावेश गोयल, चिराग चंडालिया,एससी मोर्चा महामंत्री दीपक यादव, वीरेंद्र सिंह राणावत, भोले शंकर यादव, मिश्रीलाल जीनगर, लोकेश खींची, लोकेश खटीक, दीपक अग्रवाल, सुर्यप्रताप सिंह रावल, छोटू यादव, गोपाल दाधीच ,रत्नेश बुनकर,रोहित खटीक, पराग रजक,रोशन बेरवा, छगन खटीक, रोशनलाल ताकड, रोहित खटीक, अंकित खटीक, राजू जटिया, मनोज खटीक, जिग्नेश खटीक, जितेंद्र खराड़ी,भंवरलाल रेगर,कैलाशचन्द्र रेगर सहित अनेक लोग उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम संयोजक देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!